कांगड़ा: कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान युवक की मौत, मामला दर्ज: SHO
Kangra, Kangra | Nov 11, 2024 कांगड़ा के टांडा मेडिकल कालेज में आज साेमवार काे साढ़े पांच बजे उपचार के दाैरान एक युवक की माैत हाेने का समाचार प्रकाश में आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक 22 वर्षीय युवक ने गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि 8 तारीख को इस व्यक्ति ने गलती से दवाई की जगह किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।