गुरुआ प्रखंड के ग्राम सरईटाड़ में शुक्रवार की सुबह करीब 11:00 बजे अचानक लगी आग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में कईल यादव, विजय सिंह एवं वीरेंद्र सिंह के लगभग 500 नेवारी बोझा जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा नेवारी बोझा इसकी चपेट में आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आपसी सहयोग से किसी तरह आ