प्रखंड के डालावर संथाली ऊपर टोला में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क के बीचों-बीच लकड़ी रखकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गई। इसके बाद मुआवजा भुगतान करने के बाद मामला शांत हुआ और सड़क जाम समाप्त हुआ।