बीती शाम बलबड्डा थाना क्षेत्र के गड़ीघाटी गाँव में संदेहास्पद स्थिति में पिंटू तांती(18) की लाश उसके ही ठेले में मिली। पुलिस ने इसे दुर्घटना माना और शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भिजवाया। डॉक्टर ने कनपटी पर छेद देखा जो दूसरी तरफ भी था। बोर्ड बनाकर पोस्टमार्टम किया गया। अंदेशा जताया गया है कि गोली या धारदार हथियार से मारा गया है।