सतना के बगहा बाई पास के पास आटो चालक ने महिला सवारी को आटो से धक्का देकर गिरा दिया है,जिससे महिला घायल है और जिला अस्पताल में इलाजरत है,घायल महिला रामपुर चौरासी के अहमद नगर की रहने वाली सोभा चौधरी बताई जा रही है,घायल महिला ने बताया कि वह रोजाना की तरह मंगलवार की रात आठ बजे मजदूरी कर आटो से अपने घर जा रही थी तभी ऑटो चालक ने इस घटना को अंजाम दे दिया।