सिवानी: प्रदेश के वित्त मंत्री जेपी दलाल व लोकसभा उम्मीदवार धर्मवीर सिंह ने सिवानी में ली बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक।
रविवार के दिन प्रदेश के वित्त मंत्री व भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा के भाजपा उम्मीदवार धर्मवीर सिंह ने अग्रसेन भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। सिवानी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया ,वही दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह कमर कसने का आह्वान किया। इस दौरान सभी मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।