जयपुर: बॉयफ्रेंड ने नाबालिक गर्लफ्रेंड के साथ बलात्कार कर अश्लील वीडियो बनाया, पीड़िता ने सांगानेर थाने में कराया मामला दर्ज
Jaipur, Jaipur | Apr 20, 2024 एक बॉयफ्रेंड ने नाबालिक गर्लफ्रेंड से बलात्कार कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल करता रहा। साथ ही नाबालिक को जान से मारने की धमकी देकर रुपए भी ऐठता रहा। ऐसे में आज नाबालिक पीड़िता ने सांगानेर पुलिस थाने में नामजद युवक के खिलाफ बलात्कार करने के साथ ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज करवाया है वहीं पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।