रेलवे स्टेशन तिराहा के समीप से मुखबिर की सूचना पर रेवती पुलिस ने हत्या से संबंधित एक वांछित अभियु को गिरफ्तार कर लिया।प्रभारी निरीक्षक रेवती ने शुक्रवार के दिन बताया कि रेवती कस्बा निवासी गिरफ्तार अभियुक्ता को मीना देवी को संबंधित धाराओं में न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया है। अभियुक्ता की गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई।