कांकेर: कलेक्ट्रेट में जनदर्शन में 70 आवेदन हुए प्राप्त, आवेदकों ने नवीन धान खरीदी केन्द्र खोलने और नई ग्राम पंचायत की मांग की
Kanker, Kanker | Oct 22, 2024 मंगलवार को दोपहर २ बजे कांकेर कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में अपर कलेक्टर एस. अहिरवार ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों से मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया।