उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई ।बैठक में उप विकास आयुक्त ने ए एन सी जांच में हुई गिरावट पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अगले 10 दिनों में सुधार कर डाटा एंट्री अप डेट करने का निर्देश दिया। साथ ही सिविल सर्जन को 10 दिनों के उपरांत निचले पायदान के स्वास्थ्य संस्थानों की भौतिक समीक्षा करने का निर्देश दिया गया।