बबेरू: फूफंदी गांव में महिला को जहरीले कीड़े ने काटा, परिजनों ने सीएचसी बबेरू में कराया भर्ती
Baberu, Banda | Mar 27, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र के फूफंदी गांव निवासी महिला सावित्री देवी उम्र करीब 45 वर्ष यह आज शुक्रवार की दोपहर करीब 3:00 बजे खेतों में गेहूं की कटाई कर रही थी। तभी हाथ में जहरीले कीड़े ने काट लिया। जिससे महिला की हालत गंभीर होने लगी, परिजनों के द्वारा CHC बबेरू मे शाम 5 बजे भर्ती कराया जहाँ पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया है, महिला अब खतरे से बाहर है।