महासमंद | घर के पोर्च में खड़ी बाइक अज्ञात ने पार कर दी। चट्टीगिरोला निवासी नीरज चौधरी ने सरायपाली पुलिस को बताया कि उनके चाचा माखनलाल चौधरी अपनी बाइक क्रमांक सीजी 06 जी डब्ल्यू 2145 को शाम करीब सात बजे घर के पोर्च में खड़ी कर चले गए। दूसरे दिन आकर देखने पर बाइक वहां नहीं थी।