पूरनपुर: मंडी समिति में धान खरीद की हकीकत, राइस मिल में बिक चुका धान, किसान क्रय केंद्र पर अंगूठा लगाने पहुंचे
पूरनपुर सोमवार दोपहर दो बजे मंडी समिति में धान खरीद व्यवस्था की हकीकत तब सामने आई जब मंडी पहुंचे एक किसान ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह मंडी में धान बेचने नहीं, बल्कि सिर्फ अंगूठा लगाने आया है। किसान के अनुसार, वह करीब एक माह पहले मुझा रोड स्थित एक राइस मिल में अपना धान बेच चुका है।