मुज़फ्फरनगर: छपार थाना क्षेत्र के रामपुर तिराहा पर पन्नी के गोदाम में लगी भयंकर आग, दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर
छपार थाना क्षेत्र के रामपुर तिराहा पर एक पन्नी के गोदाम में अचानक ही भयंकर आग लग गई आग लगने की सूचना जैसे ही वहां पर रहने वाले लोगों को लगी तो उनमें अपरा तफरी मच गई तुरंत ही वहां पर मौजूद लोगों के द्वारा पूरे घटनाक्रम की जानकारी दमकल विभाग को दी गई मौके पर पहुंचे दमकल विभाग की गाड़ी के द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।