कुतुकपुर शेरपुर में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट के चलते एक आश्रम में आग लग गई। इस घटना में पीड़ित कैलाश यादव के आश्रम में रखे आलू पैकिंग के 3000 नए बारदाने, पेट्रोल व चार्जिंग वाली स्प्रे मशीनें और रसोई का पूरा राशन जलकर राख हो गया। लगी आग की लपटें देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और समरसेबल पंप चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।