थानाध्यक्ष सौरभ सुमन के नेतृत्व में पिपरिया थाना की पुलिस ने लाल दियारा से एक NBW वारंटी को गिरफ्तार किया है. जिसे शुक्रवार अपराह्न 2 बजे पिपरिया थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया.पुलिस के मुताबिक मामले में लाल दियारा गांव के रहने वाले जनार्दन सिंह के पुत्र नवीन सिंह को गिरफ्तार किया गया. पिपरिया थाना कांड संख्या 16/16 मामले में वारंट जारी है.