खुर्जा: भाकियू महाशक्ति ने लेखपाल द्वारा अवैध उगाही को लेकर डीएम के नाम कलेक्ट्रेट पर एडीएम को सौंपा ज्ञापन
खुर्जा तहसील पर तैनात एक लेखपाल द्वारा चकरोड निकलवाने के नाम पर अवैध धनराशि मांगने तथा संगठन के कार्यकर्ता की निजी संपत्ति में से लेखपाल द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर जबरन रास्ता निकलवाने को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने डीएम के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा है, यह ज्ञापन सोमवार दोपहर लगभग 12:00 बजे सोपा गया।