कापसहेड़ा: बिजवासन से कापसहेड़ा थाना पुलिस ने राहगीरों से लूटपाट करने वाले 2 बदमाशों को किया गिरफ्तार ,मोबाइल व कैश बरामद
कापसहेड़ा थाना पुलिस ने राहगीरों से लूटपाट करने वाले 2 बदमाशों को बिजवासन से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाशों की पहचान गंगा सिंह उर्फ़ गगन निवासी बिजवासन और अंशुल सोलंकी निवासी कापसहेड़ा के तौर पर हुई है। पुलिस ने इनके पास से लूटा हुआ एक मोबाइल ,2 हज़ार रूपए नकद ,एक पिस्टल ,2 ज़िंदा कारतूस ,एक चाकू और वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार को बरामद किया है।