गुना नगर: नगर पालिका में पार्षद ने पूछा सवाल तो दूसरे पार्षद ने लिया अधिकारी का पक्ष, दोनों पार्षद आपस में भिड़े
नगर पालिका परिषद की बजट बैठक के बाद हंगामे के आसार बन गए। पूरी बैठक में प्रस्तावों पर शांतिपूर्ण चर्चा समाप्त होते ही शिष्टाचार परम्परा के बीच दो पार्षद आपस में भिड़ गए। दोनों पार्षदों के बीच लात-घूसे चले। एक पार्षद ने दूसरे पार्षद पर अपना जूता फेंककर मारा।