बोधगया के जानपुर स्थित भूटान बौद्ध मॉनेस्ट्री में चल रहे मास्क डांस अनुष्ठान के तीसरे दिन मंगलवार को बौद्ध लामाओं ने विशेष नृत्य प्रस्तुत किया। इस नृत्य के माध्यम से इच्छा, क्रोध और अज्ञान जैसी नकारात्मक भावनाओं को वश में करने का प्रतीकात्मक संदेश दिया गया। मठ परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और बौद्ध अनुयायी इस आध्यात्मिक आयोजन के साक्षी बने।