तेघरा: तेघड़ा में प्रदेश स्तरीय मल्लयुद्ध कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन पर बैठक
प्रदेश स्तरीय मल्लयुद्ध कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तेघड़ा अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार के आधिकारिक कक्षा में बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक सोमवार को दिन के ग्यारह बजे आयोजित हुई। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मंसूरचक क्षेत्र में आगामी 25 दिसंबर से दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसको लेकर यह बैठक आयोजित हुई है।