मुज़फ्फरनगर: डीएम-एसएसपी ने SIR की कमान संभाली, अभियान को मिली नई रफ्तार, मतदाता सूची 100% तक पहुँचाने के लिए घर-घर टीम से किया संवाद
उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जनकपुरी में एसआईआर का जायजा लेने डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा पहुँचे।जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 80% एसआईआर पूरा हो चुका है। डीएम ने नागरिकों से अपील की कि वे समय पर मतदाता फॉर्म भरें।रविवार को हर बूथ पर विशेष कैंप लगाया जाएगा। सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि वे अपने फॉर्म अवश्य भरे