बिश्रामपुर: आठ वर्षों से बंद झगरुआ, डीहरिया व भलुहि के सामुदायिक शौचालय को शुरू करने की कार्यकर्ता ने की मांग
बिश्रामपुर नगर परिषद क्षेत्र के कई वार्डों में बना सामुदायिक शौचालय लगभग आठ वर्षों से बंद पड़ा है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। समाजिक कार्यकर्ता मो• सत्तार खलीफा उर्फ पेंटर जिलानी ने बुधवार की लगभग दोपहर 12 बजे जानकारी देते हुये बताया कि विश्रामपुर नगर परिषद क्षेत्र के कई वार्डों में लगभग आठ वर्ष पहले बनकर तैयार सामुदायिक शौचालय बंद है।