खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय बजट 2026-27 की विशेषताओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को जिला भाजपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसमें अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान व खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने बजट के 24 महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी।