लवाण उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत शेरसिंह रजवास स्थित बंधा वाली ढाणी से होकर गुजर रहे पक्के नाले की कई वर्षों से सफाई नहीं होने से उठती दुर्गंध से परेशान ग्रामीणों का मंगलवार को आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए नाले की नियमित सफाई करवाने की मांग की। साथ ही नाले की सफाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।