जनपद के मुगलसराय स्थित चर्चित होटल आशियाना में शुक्रवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब होटल के कमरे में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान किशोर रस्तोगी 67 वर्ष निवासी उत्तर पांडा पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह बीते चार दिनों से होटल में ठहरे हुए थे। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है, वहीं जांच में जुट गई है।