चूरू: जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जिला स्तरीय बाल श्रम टास्क फोर्स की बैठक ली, अधिकारियों को दिए निर्देश
Churu, Churu | Oct 24, 2024 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा है कि बाल श्रम किसी भी सभ्य समाज के माथे पर एक कलंक है। बाल श्रम की रोकथाम के लिए हम सभी को गंभीर प्रयास करने चाहिए। जिला कलक्टर गुरुवार शाम करीब 5 बजे कलेक्ट्रेट के डीओआईटी वीसी कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय बाल श्रम टास्क फोर्स की बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।