सिंघवारा: सिंहवाड़ा थाना की पुलिस ने सनहपुर गांव से नशा में हंगामा करते एक युवक को किया गिरफ्तार
दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना की पुलिस ने सनहपुर गांव से एक नशेड़ी को गिरफ्तार किया है। बताया गया है की नशे की हालत में युवक हंगामा कर रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने नशे में होने की पुष्टि होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि नशेरी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।