केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक के समापन की घोषणा के साथ ही जगदलपुर का आसमान एक अविस्मरणीय नजारे का गवाह बना। गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार शाम 5 बजे जैसे ही समापन की घोषणा की, पूरा वातावरण तालियों और हर्ष ध्वनि से गूंज उठा, और इसके ठीक बाद शुरू हुई शानदार आतिशबाजी ने दर्शकों का मन मोह लिया।