भिंड नगर: महाशिवरात्रि से पहले शास्त्री चौराहे पर सजी कांवड़ सजावट की दुकानें, कावड़िएं करेंगे खरीदारी
भिंड शहर के शास्त्री चौराहा पर व्यापारियों ने कांवड़ सजावट से जुड़ी दुकानों को लगाना शुरू कर दिया है। इन दुकानों पर कांवड़ियों के लिए सजावट का सारा सामान उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे श्रद्धालु आसानी से अपनी कांवड़ सजा सकें।व्यापारियों ने बताया कि भिंड जिले से हर साल भारी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ भरने के लिए सिंगी रामपुर जाते हैं।