हंडिया तहसील परिसर में शनिवार 02 बजे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसीपी हंडिया एवं उपजिलाधिकारी हंडिया ने उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान राजस्व विभाग से जुड़े मामलों की संख्या अधिक सामने आई, जिस पर अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।