बासोदा: चोरावर पठार पर आबकारी विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से की बड़ी कार्रवाई बड़ी मात्रा में हाथ भट्टी से बनी शराब की नष्ट
आज बासौदा के चोरावर पठार पर आबकारी विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में हाथ भट्टी से बनी अवैध शराब नष्ट की है जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग और पुलिस की टीमों ने पहुंचकर बड़ी मात्रा में हाथ भट्टी से बनी अवैध शराब और शराब बनाने की सामग्री नष्ट की है वही बताया जा रहा है कि आरोपी प्रशासन की टीमों को देखकर मौके से फरार हो गए है