गदाईचक छठ घाट पर छठव्रती माताओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महापर्व का समापन किया
आस्था और विश्वास के चार दिवसीय महापर्व छठ का मंगलवार की सुबह 5:00 बजे के करीब उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर समापन हुआ। परवलपुर के गदाईचक छठ घाट पर छठवर्ती माताओं ने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान भास्कर (सूर्य देव) और छठी मइया की पूजा-अर्चना की।घाट पर सुबह-सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। छठव्रती माताओं ने परिवार और समाज की सुख-शांति, समृद्धि और