पिपलोदा: ग्राम गायरी पाड़ा में माही ढाबे के पास से पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से हाथ भट्टी की कच्ची शराब की जब्त, केस दर्ज
Piploda, Ratlam | Mar 29, 2024 सरवन थाना अंतर्गत पुलिस ने माही ढाबे के पास ग्राम गायरी पाड़ा से कमल नामक व्यक्ति को 10 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ा है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति माही ढाबे के पास ग्राम गायरी पाड़ा में अवैध शराब लेकर जा रहा है जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ा है।