मुरादाबाद: सरोज सिनेमा के पीछे सील तोड़कर हो रहा था, अवैध निर्माण, थाना कोतवाली में प्रदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज
चंदौसी के कारोबारी प्रदीप बिना नक्शा पास कराए बीच शहर में सरोज सिनेमा के पीछे काम्पलैक्स बना रहे थे। शुरूआत में तो एमडीए के कुछ कर्मचारियों की भी शह थी लेकिन, इसी बीच उपाध्यक्ष शैलेष कुमार को सारी हकीकत पता लग गई। उन्होंने टीम को भेजकर अवैध निर्माण सील करा दिया। कारोबारी ने सील तुड़वाकर काम कराना शुरू कर दिया। थाना कोतवाली में प्रदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज।