पंजाबी बाग: मादीपुर: पुलिस ने दो कुख्यात ऑटो लिफ्टर-स्नैचरों को पकड़ा, चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद, चार मामले सुलझे
पंजाबी बाग थाना की मादीपुर चौकी की पुलिस टीम ने दो शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित उर्फ चूमा (22 वर्ष) और इरफान उर्फ राशिद (21 वर्ष) के रूप में हुई है, ये दोनों अमन विहार, दिल्ली के रहने वाले हैं। टीम ने सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले और आरोपियों का पीछा करते हुए उन्हें पश्चिम पुरी के पास धर दबोचा।