उरई: उरई के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक व्यक्ति ने मिट्टी माफिया पर अवैध खनन और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया
Orai, Jalaun | Mar 29, 2025 शनिवार की दोपहर 2:00 बजे उरई के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक व्यक्ति ने आकर मामले की जानकारी देते हुए बताया, कोच रोड पर एक व्यक्ति द्वारा गांव की सरकारी जमीन से अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा जिसकी शिकायत व्यक्ति द्वारा की गई तो खनन माफिया ने व्यक्ति को जान से मारने की धमकी दी, जिसको लेकर पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की है।