गोंडा: गोंडा में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे अस्पताल में दो नवजातों की मौत, डिप्टी सीएमओ ने लगाया ताला
Gonda, Gonda | Sep 12, 2025 गोंडा में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के शहर के एक निजी अवैध अस्पताल में बिना रजिस्ट्रेशन के NICU चलाया जा रहा था, जहां दो नवजात शिशुओं की मौत हो गई। परिजनों मोहित कुमार का आरोप है कि महिला अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर बच्चों को जिला अस्पताल से अपने निजी अस्पताल में भर्ती कराता था। लेकिन बच्चे की मौत हो गई।