छत्तीसगढ़ शासन के राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के निर्देशानुसार रविवार को सरगुजा जिले में राज्यव्यापी महा परीक्षा अभियान सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चली। इस महापरीक्षा मे 24414 परीक्षार्थियों का लक्ष्य रखा गया था। 16258 नवसाक्षर 4 बजे तक उपस्थित हुए। केंद्रीय जेल में 219 नवसाक्षर बंदियों ने उत्साह पूर्वक परीक्षा दी