ऊँचाहार क्षेत्र के अहिरन का पुरवा हटवा गाँव निवासी रामप्रताप द्वारा दीवार बनाकर सार्वजनिक रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया है।जिसको लेकर कई बार ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन व पुलिस से मामले की शिकायत की ।लेकिन निस्तारण नहीं हो पाया।गुरुवार की शाम रामप्रताप के लड़कों ने कुछ अन्य के साथ विरोध कर नंदलाल के परिवार पर हमला कर तीन को घायल कर दिया।पुलिस जांच कर रही है।