औरैया: फफूंद क्षेत्र में ढाबे पर नॉनवेज खाने के बिल को लेकर सिपाही और होटल संचालक के बीच विवाद, वीडियो हुआ वायरल
फफूंद नगर के औरैया मार्ग पर स्थित एक होटल पर खाने के बिल को लेकर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार की दोपहर तीन बजे वायरल हो गया है। यह विवाद एक सिपाही और होटल संचालक के बीच हुआ था। जिसमें रुपयों के लेनदेन को लेकर हाथापाई की स्थिति बन गई थी। रविवार दोपहर को वायरल हुए इस वीडियो में एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी न्यू चिश्ती ढाबे पर मुर्गा खाते हुए दिख रहा है