कालापीपल थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सीएम राइस स्कूल कालापीपल के सामने दो बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई, टक्कर इतनी भयानक थी कि सोहन बड़ोदिया निवासी दुबडी को चोट आई है जिसका इलाज कालापीपल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर बाइक क्रमांक MP 42 ze 5185 के चालक के खिलाफ धारा 281,125 A में मामला दर्ज किया।