ग्वालियर शहर में अब तक डिजिटल अरेस्ट का सबसे बड़ा मामला सामने आया है। बीएसएफ टेकनपुर में पदस्थ इंस्पेक्टर के साथ ठग ने डिजिटल अरेस्ट कर 71 लाख रुपए ठगे हैं। इतना ही नहीं ठगो ने मनिलॉटरिंग का डर दिखाकर इंस्पेक्टर को एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट कर रखा था।