हरदोई: दौलतपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Hardoi, Hardoi | Jul 24, 2025 हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी वीरेंद्र की 19 वर्ष से पुत्री बबली देवी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।हालत बिगड़ने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टड़ियावां लेकर पहुंचे यहां पर चिकित्सक ने हालत को गंभीर देखते हुए हरदोई के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बबली देवी की मौत हो गई।