राजापुर: पहाड़ी के रेहुंटा खेर गांव में छत में गेहूं डालते समय महिला छत से गिरी, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
पहाड़ी के रेहुंटा खेर गांव में आज शुक्रवार सुबह 7 बजे छत से गिरकर 50 वर्षीया अधेड़ महिला गिरजा पत्नी केदारनाथ घायल हो गई। परिजनों ने आज शुक्रवार की सुबह 10 बजे घटना की जानकारी दी है और बताया कि गिरजा घर में ही छत में गेहूं डाल रही थी, तभी वह छत से नीचे गिर गई। भाई गिरिजा देवी को सोनेपुर जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।