गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के समीप से एक मोटरसाइकिल सवार को 36 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मोटरसाइकिल सवार शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी का नाम उमाशंकर साह बताया जा रहा है। जिसकी जानकारी उत्पाद विभाग के द्वारा आज बृहस्पतिवार को शाम 7 बजे दी गई। उत्पाद विभाग ने शराब और मोटरसाइकिल कोजप्त कर लिया है।