जनपद बलिया में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत रविवार की शाम 4 बजे गंगा बहुउद्देशीय सभागार में 800 पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया। मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ से लाभार्थियों के खाते में धनराशि अंतरित की गई ,जिसमें जनपद बलिया के 1961 लाभार्थी पात्र थे ,उन्हें एक लाख प्रति लाभार्थी को सीधे खाते में भेजा गया।