गाजीपुर जिले के उधउपुर गांव में 16 साल के किशोर सुधारन राजभर की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने किशोर को इतनी बुरी तरह मारा कि वह लहूलुहान होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। उसे अधमरा समझकर आरोपी मौके से छोड़कर फरार हो गए। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई।