नवागढ़: धार्मिक नगरी शिवरीनारायण के विकास के लिए नपं अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष ने पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से की मुलाकात
धार्मिक नगरी शिवरीनारायण के विकास के लिए सदगुरु ऋतेश्वर महाराज के आशीर्वाद से संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नगर पंचायत के अध्यक्ष राहुल थवाईत और पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने मुलाकात की। यहां शिवरीनारायण के विकास के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन यानी DPR को केंद्रीय मंत्री सौंपा गया।