गोरौल: रूसुलपुर कोरीगांव में दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता महिला को मारपीटकर जख्मी किया, प्राथमिकी दर्ज
गोरौल थाना क्षेत्र के रूसुलपुर कोरीगांव मे दहेज के खातिर ससुराल बालो ने एक विवाहिता सहित कई लोगो को मारपीटकर जख्मी कर दिया। जिसका ईलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल मे कराया गया। पीड़ित नव विवाहिता गोरौल थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराया। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बुधवार को 4 बजे दिन मे बताया कि पीड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज किया गया हैं।